Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल आएंगे वृंदावन, बांकेबिहारी के करेंगे दर्शन; तीन दिन ब्रज में रहेंगे

मथुरा/वृंदावन। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार, 7 अगस्त को तीन दिवसीय आध्यात्मिक प्रवास पर वृंदावन पहुंचेंगे। उनका प्रवास 7 से 9 अगस्त तक प्रस्तावित है। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके अलावा वह प्रेम मंदिर, राधारमण मंदिर और निधिवन सहित ब्रज के विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन करेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति अपने प्रवास के दौरान रुक्मिणी विहार स्थित सिग्नेचर वृंदावन धाम के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए संबंधित स्थानों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

पूर्व राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी कार्यक्रम से जुड़े स्थानों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

Previous News

वृंदावन में बड़ा हादसा टला: स्कूल की दीवार भरभराकर गिरी, अंदर मौजूद बच्चों में मची अफरा-तफरी

Next News

यौन उत्पीड़न केस में बरी होने के बाद गोंडा पहुंचे बृजभूषण सिंह, JCB से बरसाए फूल - लगे ‘शेर आया’ के नारे