Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 24 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्टेशन की फर्स्ट एंट्री पर नहीं लगेगा जाम, लगेंगे इनपुट और आउटपुट

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन एक धार्मिक स्टेशन है और यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है तो वही मथुरा की फर्स्ट एंट्री गेट पर यात्रियों को लाने ले जाने के लिए ऑटो चालक एवं ई रिक्शा चालक अपने वाहन रास्ते में खड़ा कर लेते हैं। 

 जिसके चलते वहां पर जाम की स्थिति बन जाती है , यात्रियों को पैदल निकलने को  भी मार्ग नहीं मिलता है तो ऐसे में रेलवे के अधिकारियों ने बड़ा फैसला लिया है कि यहां आरपीएफ के द्वारा इनपुट और आउटपुट वाहनों का आवागमन होना चाहिए। इसी के चलते शुक्रवार को रेलवे के आला अधिकारियों ने मथुरा रेलवे जंक्शन की फर्स्ट एंट्री सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को गाइडलाइन दी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन की फर्स्ट एंट्री गेट पर आने वाले सभी वाहनों को यू टर्न लिया जाएगा जिससे एक तरफ से गेट तक जाएं और दूसरे  मार्ग से निकलते हुए बाहर आए जिससे जाम ना लग  सके और वीआईपी मध्य मार्ग बिल्कुल क्लियर रहेगा जिससे कि वीआईपी लोगों को भी परेशानी ना हो।

शुक्रवार को किए गए इस निरीक्षण में स्टेशन प्रबंधक, स्टेशन डायरेक्टर, डीसी आई एवं आर पी एफ के अधिकारियों के साथ-साथ रेलवे के अन्य अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

Previous News

अलीगढ़ में होटल पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, अवैध गतिविधियों में शामिल 8 लोग गिरफ्तार

Next News

ग्राम धीमरी जाटव बस्ती में जलभराव से लोगों का जीना दुसबार,जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन