Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 05 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया में सरकारी चावल की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 465 बोरी चावल से भरा ट्रक पकड़ा; FIR की कार्रवाई

राया (मथुरा)। सरकारी राशन के चावल की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पूर्ति विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। राया पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका तो उसमें तिरपाल के नीचे बड़ी मात्रा में चावल की बोरियां मिलीं। सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच में ट्रक से 465 प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं। प्रत्येक बोरी में करीब 50 से 55 किलो चावल था। अधिकारियों के मुताबिक जांच में यह पीडीएस का फोर्टिफाइड चावल पाया गया। ट्रक चालक मौके पर चावल से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में चालक ने बताया कि चावल हाथरस से दिल्ली ले जाया जा रहा था। मामले में चालक समेत कथित रूप से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत FIR दर्ज करने की कार्रवाई की गई। बरामद चावल को सुरक्षित रखने के लिए उचित दर विक्रेता की सुपुर्दगी में दिया गया, जबकि ट्रक पुलिस के हवाले किया गया।

राया में सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी, 465 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा

Previous News

कांवड़ यात्रा को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, CCTV से होगी निगरानी; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Next News

जिला महिला चिकित्सालय में गूंजी खुशियां, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नवजात कन्याओं का मनाया जन्मोत्सव