Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 24 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाथरस में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला

हाथरस जिले की चंदपा कोतवाली में गुरुवार रात पुलिस हिरासत में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय चंद्रपाल, निवासी लोनी के रूप में हुई है। उसे एक 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था, जबकि चंद्रपाल को हिरासत में रखा गया था।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे युवक ने शौचालय जाने की बात कही। काफी देर तक बाहर न आने पर पुलिसकर्मियों ने अंदर जाकर देखा, तो वह रोशनदान की ग्रिल से अंगोछे के सहारे फंदा लगाकर लटका मिला। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

सेप्टिक टैंक में गिरने से मकान मालिक की मौत, मजदूर की हालत गंभीर

Next News

कानपुर देहात में दबंगों का कहर: युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल