Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 04 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अवैध गांजे की बिक्री करने वाले पड़ोसियों का तांडव, राजीनामा न करने पर घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट का आरोप

थाना गोवर्धन क्षेत्र के अड़ींग गांव में राजीनामा न करने पर पड़ोस के दबंग नामजद लोगों द्वारा घर में घुसकर मां और नाबालिग बेटी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी गांव में अवैध रूप से गांजे की बिक्री करते हैं और उनके खिलाफ पहले से मुकदमे भी दर्ज हैं। इसके बावजूद पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं किए जाने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।

पीड़िता की मां ने बताया कि रविवार को उनकी नाबालिग बेटी घर पर मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस के कुछ नामजद लोग लामबंद होकर जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कोर्ट में चल रहे मुकदमे में राजीनामा करने का दबाव बनाने लगे।

जब मां-बेटी ने राजीनामा करने से इनकार करते हुए इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मां और बेटी को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। हमले में नाबालिग किशोरी को गंभीर चोटें आई हैं।

घर के अंदर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बीच-बचाव कर मां-बेटी को हमलावरों से बचाया। आरोप है कि इसके बाद भी दबंगों का तांडव नहीं रुका और जाते-जाते उन्होंने घर में रखे सामान में तोड़फोड़ कर दी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने कोर्ट में चल रहे मुकदमे में राजीनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी और इसके बाद मौके से चले गए।

पीड़िता की मां ने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी गांव में कथित रूप से अवैध गांजे की बिक्री करते हैं और उनके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि आपराधिक मामलों के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले लगातार बढ़ रहे हैं।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि शिकायत और आरोपियों के कथित आपराधिक इतिहास के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मां-बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Previous News

राया में बीच सड़क पर ‘दंगल’, दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे दो हिरासत में

Next News

मथुरा में धोखाधड़ी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, मांट पुलिस ने की कार्रवाई