Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 04 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा में फटी 16 इंच की पानी की पाइपलाइन, करीब 2 लाख लोगों पर जल संकट

आगरा, जल संकट, पानी की पाइपलाइन, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, सिकंदरा, कैलाशपुरी, आवास विकास कॉलोनी, जलापूर्ति प्रभावित, 16 इंच पाइपलाइन, सिकंदरा वाटरवर्क्स, खुदाई के दौरान पाइपलाइन फटी, जलकल विभाग, दो लाख लोग प्रभावित, पानी की सप्लाई, पाइपलाइन मरम्मत

आगरा में भूमिगत बिजली केबल डालने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे शहर के कई इलाकों में जल संकट की स्थिति बन गई है। सिकंदरा क्षेत्र में यथार्थ हॉस्पिटल के सामने 16 इंच की पानी की पाइपलाइन फटने के बाद जलकल विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुट गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से भूमिगत केबल डालने के लिए ड्रिलिंग और खुदाई का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान सिकंदरा के पास हाईवे किनारे पानी की 16 इंच व्यास की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

पाइपलाइन टूटने की सूचना मिलने के बाद जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू कराया गया। इसके चलते सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, जगदीशपुरा, कैलाशपुरी, मदिया कटरा, बजरंग नगर, केके नगर, दयालबाग, खंदारी और आसपास के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित होने की बात कही गई है।

बताया जा रहा है कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब दो लाख लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जलकल विभाग का प्रयास है कि मरम्मत का काम जल्द पूरा कर पानी की आपूर्ति सामान्य की जाए।

वहीं मानसून के दौरान खुदाई पर रोक के बावजूद सड़क काटने और खुदाई किए जाने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले भी खुदाई के दौरान शहर में पानी और गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Previous News

अब जन्माष्टमी से पहले प्रतिष्ठान व्यापारियों ने शहर में किया अतिक्रमण तो होगी बुलडोजर की कार्रवाई

Next News

चुनावी साल से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, यूपी में 59 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश