मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में नवादा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे चालक और परिचालक को बाहर निकाला।
घायल चालक और परिचालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा किस कारण हुआ, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।