Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 01 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुटी राया पुलिस, सड़क किनारे से हटवाया अतिक्रमण

राया/मथुरा। सावन माह में कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए राया पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राया-हाथरस मार्ग का निरीक्षण किया और सड़क किनारे खड़े वाहनों के साथ अस्थायी अतिक्रमण को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई।

अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया और मार्ग पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को खाली कराया। इसके साथ ही दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने की हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर दोबारा अतिक्रमण कर यातायात बाधित न किया जाए।

थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि सावन माह में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिला श्रद्धालु राया-हाथरस मार्ग से कांवड़ लेकर गुजरते हैं। ऐसे में कांवड़ियों को सुरक्षित और निर्बाध रास्ता उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है।

पुलिस की ओर से कांवड़ियों के आवागमन के लिए अलग सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं और सामान्य यातायात के बीच किसी तरह की परेशानी न हो और कांवड़ यात्रा सुचारु रूप से चलती रहे।

राया पुलिस ने स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों और व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यात्रा के दौरान मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए पुलिस मॉडर्न स्कूल के प्रिंस और अनामिका का चयन, प्रयागराज में दिखाएंगे दम

Next News

दुनिया के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का निधन, ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन की चपेट में आया था दल