जनपद चमोली में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कर्णप्रयाग कोतवाली की गौचर चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, कर्णप्रयाग द्वारा एनआई एक्ट के तहत जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्त न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी गौचर उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्रदीप बहुखंडी और होमगार्ड विपिन राणा ने की।