Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 01 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ट्रेन की चपेट में आया युवक, दो घंटे तक ट्रैक पर तड़पता रहा; अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

मथुरा। थाना राया क्षेत्र में मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगला विजई निवासी योगेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और करीब दो घंटे तक लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा तड़पता रहा। बाद में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

जानकारी के मुताबिक, हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर हुआ। योगेश रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक आई ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायल योगेश करीब दो घंटे तक रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा। जानकारी मिलने के बाद राहगीर और पुलिस मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा हादसे से संबंधित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: राजेश सोलंकी

Previous News

मथुरा के पालीखेड़ा में विशाल मेले का भव्य शुभारंभ, पार्षद अभिजीत चौधरी व सुजीत प्रधान ने काटा फीता

Next News

मथुरा में 13.67 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक से कर रहे थे सप्लाई; फरह पुलिस की कार्रवाई