Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 01 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मामूली कहासुनी के बाद महिला पर लाठी-सरियों से हमला, लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

मथुरा। थाना सदर क्षेत्र के औरंगाबाद में मामूली कहासुनी के बाद एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घायल महिला की पहचान औरंगाबाद निवासी शांति के रूप में हुई है। पीड़िता ने अपने पड़ोस में रहने वाली नामजद मां-बेटी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, शुक्रवार को वह अपने घर के दरवाजे के पास साफ-सफाई कर रही थी, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

पीड़िता का आरोप है कि मामूली कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई और पड़ोसियों ने कथित तौर पर लाठी और सरियों से उस पर हमला कर दिया। हमले में शांति गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Previous News

मंत्री के सामने ही मांग लिए 50 हजार रुपये! स्पीकर पर सुनी रिश्वत की बात, बोले- एक घंटे में करो सस्पेंड

Next News

आगरा के एकलव्य स्टेडियम हॉस्टल से राष्ट्रीय खिलाड़ी लापता, CCTV मिले बंद - परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप