Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, तनु अग्रवाल और अरबीन खान ने किया जिला टॉप

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया, जिसके बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जनपद मथुरा की टॉप-10 सूची जारी होते ही सफल विद्यार्थियों ने खुशी का इजहार किया।

इंटरमीडिएट वर्ग में श्री भगवान इंटर कॉलेज, नीमगांव गोवर्धन के छात्र अरबीन खान ने 90.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महेंद्री ने 88.80 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान और उदय ने 88.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हाईस्कूल वर्ग में शांति देवी हायर सेकेंडरी स्कूल, जुगसना की छात्रा तनु अग्रवाल ने 94.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही निक्की ने 94.88 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और सलोनी ने 94 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Previous News

मथुरा में पेट्रोल में मिलावट का बड़ा खुलासा, होटल पर छापा—5 गिरफ्तार

Next News

काला कोट नहीं, अब बायोमेट्रिक से खुलेगा कचहरी का गेट, वकीलों के लिए नया नियम लागू