Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 01 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, DM-SSP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

मथुरा। तहसील मथुरा में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मथुरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना।

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी न की जाए और प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Previous News

मथुरा में अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जैंत पुलिस की कार्रवाई

Next News

मथुरा में रात्रि गश्त पर निकली पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों वाहन खाई में गिरे - दो सिपाही घायल