Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में दावा निकला असत्य

हाथरस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन और पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर भ्रामक सूचना फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व विधायक ने हाथरस में एक कुशवाहा परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ और हत्या की घटना का दावा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को इस तरह की कोई घटना होने के प्रमाण नहीं मिले।

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि जांच में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया और संबंधित बयान पूरी तरह असत्य पाया गया। इसके बाद पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Previous News

केनरा बैंक की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला 

Next News

पेट्रोल की बोतल लेकर एसएसपी दफ्तर में पहुंचने की सूचना से हड़कंप