Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोटवन बस हादसे पर पुलिस का अपडेट, सभी घायल यात्री खतरे से बाहर, राहत-बचाव कार्य समय पर हुआ पूरा

कोसीकलां के कोटवन कट पर हुए बस हादसे को लेकर पुलिस ने विस्तृत जानकारी साझा की है। पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल सभी यात्री अब खतरे से बाहर हैं और अधिकांश यात्री उपचार के बाद अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। एक महिला यात्री का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसकी हालत भी स्थिर बताई जा रही है। देखिए यह रिपोर्ट...

क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा ने बताया कि कोटवन कट के पास हरियाणा परिवहन और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के बीच हुई टक्कर में कुल 45 यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन और एनएचएआई की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

दुर्घटना में घायल 13 यात्रियों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीकलां पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज कराया गया। पुलिस के अनुसार अधिकांश यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है, जबकि एक महिला यात्री को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया, जिसकी हालत भी खतरे से बाहर है।

पुलिस का कहना है कि समय पर राहत और बचाव अभियान शुरू होने की वजह से स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया। मौके पर यातायात भी जल्द सामान्य करा दिया गया और पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी घायलों की स्थिति सामान्य है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि आपात स्थिति में सभी विभागों के समन्वय से त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे बड़ी दुर्घटना के बावजूद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

Previous News

48 घंटे बाद भी नहीं मिला चारू का सुराग, खुले नाले में बही मासूम की तलाश में काली नदी तक चला रेस्क्यू

Next News

प्रयागराज ITI में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, प्रिंसिपल समेत 11 गिरफ्तार