Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सावन के पहले दिन कर्तव्य पथ फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान शुरू, 'एक पेड़ मां के नाम' का दिया संदेश

सावन मास के प्रथम दिवस पर वृंदावन में कर्तव्य पथ फाउंडेशन द्वारा हरिवंश नगर कॉलोनी स्थित पार्क में भव्य वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने अशोक का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर 'राजू' यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान का उल्लेख करते हुए युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। वहीं कर्तव्य पथ फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि संस्था पूरे सावन माह में वृंदावन के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण का अभियान चलाएगी, ताकि शहर को अधिक हरित और स्वच्छ बनाया जा सके।

कार्यक्रम में नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत सहित कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल वृंदावन के निर्माण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का वचन दिया।

Previous News

चलती ट्रेन से उतरते समय महिला यात्री गिरी, आरपीएफ की तत्परता से बची जान

Next News

आधी रात बाथरूम में मिला 7 फीट का मगरमच्छ, परिवार के उड़ गए होश; एक घंटे चला रेस्क्यू