Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
एक घर से निकले 30 सांप के बच्चे, दहशत में परिवार; स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में एक-दो नहीं, बल्कि 30 सांप के बच्चे निकल आए। देखते ही देखते पूरे परिवार में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे स्नेक कैचर ने सभी सपोलों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।


यह घटना सिद्धार्थनगर जिले के बर्डपुर ब्लॉक के करीमपुर महापाली गांव की है। अजय गुप्ता के घर मंगलवार रात अचानक एक सपोला दिखाई दिया। परिवार ने उसे बाहर निकाला, लेकिन कुछ ही देर बाद दूसरा और फिर लगातार कई सांप के बच्चे निकलने लगे। इससे पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग डर के कारण घर के उस हिस्से से दूर हो गए।

बुधवार सुबह आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद स्नेक कैचर को बुलाया गया। उसने घर के कोने-कोने की तलाशी लेकर करीब 30 सपोलों को सुरक्षित पकड़ा और उन्हें एक डिब्बे में रखकर जंगल में छोड़ दिया।

विशेषज्ञों का मानना है कि घर की किसी दरार, नींव या सुरक्षित जगह पर मादा सांप ने अंडे दिए होंगे। उन्हीं अंडों से बच्चे निकलने के कारण एक साथ इतने सपोले दिखाई दिए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सांपों का असली बिल कहां है, इसलिए परिवार अब भी दहशत में है।

घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग प्रशासन और वन विभाग से घर की पूरी जांच कराने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

 
 
Previous News

गोरखपुर: अस्पताल से अगवा 10 साल की बच्ची की हत्या, डायल-112 का निलंबित सिपाही गिरफ्तार; नदी से मिला शव

Next News

दिल्ली में फिर दिखी राहुल-अखिलेश की जुगलबंदी, क्या यूपी में साथ लड़ेंगे चुनाव?