Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गैरेज में खड़ी कार में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की मदद से पाया गया काबू

मथुरा में गुरुवार दोपहर थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित एक गैरेज में खड़ी इको कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि यह इको कार पिछले करीब 6 माह से रिपेयरिंग के लिए जग्गू डेंटर के गैरेज में खड़ी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कार गांव सतोहा निवासी किसी व्यक्ति की बताई जा रही है।

गुरुवार को अचानक अज्ञात कारणों के चलते कार में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल विभाग के पहुंचने में देरी हुई। इसके बाद दुकानदारों ने हेड पंप और समरसेबल चलाकर पानी की बौछार की, जिसके बाद काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।

इस घटना में कोई जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Previous News

मथुरा में CPI ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, जन आंदोलनों के दमन का उठाया मुद्दा

Next News

अधिक मास से पहले डीग प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने 84 कोस परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण