Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बद्रीनाथ धाम मंदिर पर फूल बंगला एवं भव्य दिव्य महा अभिषेक में उमड़ा भक्तों का सैलाब

उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के उपलक्ष में मथुरा के भूतेश्वर मंदिर स्थित अति प्राचीन बद्रीनाथ भगवान चतुर्भुज पर भव्य दिव्य अभिषेक एवं फूल बंगला सहित 56 भोग का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह कार्यक्रम  श्री काली मां मित्र मंडल के समस्त भक्तों ने आयोजित कराया जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम के दौरान भक्ति भाव से भजन गायन का आयोजन भी किया गया। सर्वप्रथम भगवान बद्रीनाथ का दूध दही शहद पंचामृत से अभिषेक किया गया जिसमें मंदिर के महंत पंडित धनेश दत्त के द्वारा मंत्र उच्चारण किए गए । तत्पश्चात प्रसादी का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया । 

गुरुवार को सुबह से ही मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगी लाइटों एवं गुब्बारों  से भव्य रूप से सजाया गया यहां  एक अलौकिक घटा  देखने को मिली । इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्री काली मां भक्त मंडल के पदाधिकारीयो ने बताया कि भूतेश्वर स्थित प्राचीन बद्रीनाथ धाम मंदिर पर महा अभिषेक करते हुए ऐसी अनुभूति हुई है कि वह खुद उत्तराखंड चारों धाम की यात्रा करते हुए भगवान के चरणों में आनंद की प्राप्ति कर रहे हैं।

Previous News

हाथरस में महिला पदयात्रा को लेकर प्रेस वार्ता, मंत्री बेबी रानी मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना

Next News

मथुरा में CPI ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, जन आंदोलनों के दमन का उठाया मुद्दा