Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रज को स्वच्छ बनाने में सभी निभाएं अपनी जिम्मेदारी: सांसद हेमा मालिनी

मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रज केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि देश और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों, घाटों और परिक्रमा मार्गों पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि न स्वयं गंदगी करें और न ही किसी अन्य को ऐसा करने दें।

सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ और सुंदर ब्रज का सपना साकार हो सकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास सफाई रखने का संकल्प ले, तो ब्रज की पवित्रता और सुंदरता लंबे समय तक सुरक्षित रह सकती है।

उन्होंने सभी लोगों से ब्रज की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ ब्रज, सुंदर ब्रज का संकल्प हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा

 
 
Previous News

कांवड़ यात्रा पर यूपी पुलिस का हाईटेक पहरा, लखनऊ कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश की 24 घंटे निगरानी

Next News

जमीनी विवाद में तमंचा लहराने वाला 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, अवैध हथियार और कारतूस बरामद