Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सावन के पहले दिन बाबा विश्वनाथ की शरण में पहुंचे CM योगी, काशी में किया जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना

सावन के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने गर्भगृह में भगवान शिव का जलाभिषेक किया, बेलपत्र, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में इस दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से समस्त सृष्टि का कल्याण हो, देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। उन्होंने प्रदेशवासियों को सावन मास की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने बाबा काल भैरव मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया और आरती में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सावन के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन और दर्शन व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।

सावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ धाम सहित प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराए जा सकें।

 
 
Previous News

सड़कों से शराब के ठेकों तक ASP आशना चौधरी का सघन अभियान, खुले में जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा

Next News

कांवड़ यात्रा पर यूपी पुलिस का हाईटेक पहरा, लखनऊ कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश की 24 घंटे निगरानी