Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 29 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुड़िया मेला-2026: RPF की तत्परता ने जीता श्रद्धालुओं का दिल, बीमार महिला यात्री को व्हीलचेयर से सुरक्षित पहुंचाया बाहर

गुरु पूर्णिमा एवं मुड़िया मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पूरी मुस्तैदी के साथ सेवा कार्यों में जुटा हुआ है। भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ जरूरतमंद यात्रियों की मानवीय आधार पर सहायता भी लगातार की जा रही है।

इसी क्रम में 29 जुलाई 2026 को ऑपरेशन सेवा के तहत मथुरा जंक्शन के प्रथम प्रवेश द्वार पर एक सराहनीय कार्य देखने को मिला। श्रद्धालु यात्री सुरेंद्र कुमार शर्मा, अपनी पत्नी का दिल्ली में डायलिसिस कराकर मथुरा पहुंचे थे। उनकी पत्नी की शारीरिक स्थिति ऐसी थी कि उन्हें चलने-फिरने में अत्यधिक परेशानी हो रही थी।

स्थिति को देखते हुए RPF के सहायक उप निरीक्षक (ASI) मुकेश कुमार एवं महिला कांस्टेबल अनुसूया ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए व्हीलचेयर की व्यवस्था कर महिला यात्री को सुरक्षित रूप से प्लेटफॉर्म से स्टेशन के बाहर तक पहुंचाया। इस दौरान डिप्टी कमर्शियल स्टाफ ने भी पूरा सहयोग प्रदान किया, जिससे महिला यात्री को बिना किसी परेशानी के स्टेशन से बाहर निकाला जा सका।

RPF और वाणिज्य विभाग की इस त्वरित एवं संवेदनशील सहायता से प्रभावित होकर सुरेंद्र कुमार शर्मा ने रेलवे सुरक्षा बल और संबंधित कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा उनकी सेवा भावना की खुलकर सराहना की। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी RPF की तत्परता, मानवीय व्यवहार और समर्पित कार्यशैली की प्रशंसा की।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि मुड़िया मेला-2026 के दौरान ऑपरेशन सेवा के अंतर्गत बुजुर्ग, दिव्यांग, बीमार एवं असहाय श्रद्धालुओं को लगातार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद यात्री को समय पर सहायता देकर उसकी यात्रा को सुरक्षित, सहज और सुविधाजनक बनाना भी है।

 
 
Previous News

मुड़िया मेला 2026: रेलवे अलर्ट मोड पर, मथुरा जंक्शन और गोवर्धन स्टेशन की व्यवस्थाओं का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Next News

मुड़िया मेला-2026: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के खोया-पाया केंद्र ने बिछड़े श्रद्धालुओं को अपनों से मिलाया, सेवा की बनी मिसाल