Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 28 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुड़िया पूर्णिमा मेले में पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, श्रद्धालुओं को परोसा प्रसाद और की जल सेवा

मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को गोवर्धन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले के साथ आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित पूछरी के लौठा पहुंचकर गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर रहे लाखों श्रद्धालुओं की सेवा की। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने "गिरिराज महाराज की जय" के जयकारों के साथ जोरदार स्वागत किया और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सबसे पहले श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए जल सेवा केंद्र का निरीक्षण किया और अपने हाथों से श्रद्धालुओं को पानी और शरबत वितरित किया। इसके बाद वह समीप आयोजित भंडारे में पहुंचे, जहां उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसकर सेवा का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने भंडारा आयोजित करने वाले सेवा भावी लोगों और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।

इस दौरान राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और मेले की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूछरी के लौठा क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एटीएस कमांडो, उत्तर प्रदेश पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई थी। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। वहीं, परिक्रमा मार्ग पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी मुख्यमंत्री और श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। मुख्यमंत्री की मौजूदगी से मेले का उत्साह और भी बढ़ गया तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 
 
Previous News

एएसपी अनुज चौधरी ने संभाली मुड़िया पूर्णिमा मेले की कमान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Next News

मुड़िया पूर्णिमा मेले में मथुरा जंक्शन पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा एजेंसियां और रोडवेज विभाग पूरी तरह अलर्ट