Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 28 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 21 लाख शिवलिंग निर्माण के साथ होगा महा रुद्राभिषेक

वृंदावन एक बार फिर भक्ति और शिव आराधना के रंग में रंगने जा रहा है। श्रावण मास के पावन अवसर पर 30 जुलाई से 5 अगस्त तक ठा. श्री प्रियाकांत जू मंदिर, शांति सेवा धाम में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में भव्य श्री शिव महापुराण कथा और 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक, शिव महापुराण कथा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति के अनुसार भगवान भोलेनाथ की आराधना और रुद्राभिषेक से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होगी। कथा के माध्यम से सनातन धर्म, भगवान शिव की महिमा और धार्मिक मूल्यों का संदेश भी दिया जाएगा।

आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन और आयोजन समिति भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Previous News

ज़मीन विवाद में धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने मांट थाने में दर्ज कराई एफआईआर

Next News

कूलर में उतरे करंट ने ली मासूम की जान, आगरा के बाह में दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम