Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 26 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
'मन की बात' कार्यक्रम में पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विपक्ष पर जमकर बरसे

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने 'मन की बात' को दुनिया का सबसे लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम बताया और कहा कि प्रधानमंत्री लगातार देशवासियों से सीधे संवाद कर उन्हें प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदहाल थी और नकल माफिया का बोलबाला था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अब पूरी तरह नकलविहीन परीक्षाएं कराई जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश में बेटियां आधी रात को भी सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, नए एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने सत्ता में रहते हुए केवल जनता को लूटने का काम किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Previous News

मथुरा नगर निगम में कांग्रेस को नया नेता, धनंजय चौधरी बने पार्षद दल के नेता

Next News

मथुरा जंक्शन पर बिछड़ी 4 साल की मासूम को जीआरपी ने परिवार से मिलाया, परिजनों ने जताया आभार