Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 26 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
माता सती मंदिर में रालोद जिलाध्यक्ष पीतम सिंह का भव्य स्वागत, नए बरामदे का किया उद्घाटन

गोवर्धन तहसील के गांव पलसो स्थित माता सती मंदिर में राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतम सिंह का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान आयोजित जिकड़ी भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।

वीओ (V/O):

गोवर्धन के गांव पलसो स्थित माता सती मंदिर परिसर में राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतम सिंह के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित जिकड़ी भजन संध्या में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में रंग गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में नव-निर्मित बरामदे का उद्घाटन भी पीतम सिंह ने विधिवत फीता काटकर किया।

अपने संबोधन में रालोद जिलाध्यक्ष पीतम सिंह ने कहा कि "पलसो गांव मेरा अपना गांव है। माता सती और शोभारी वंशजों के आशीर्वाद से ही मुझे जनता की सेवा का अवसर मिला है। मैं हमेशा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहूंगा।"

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और माता सती के जयकारों के साथ आयोजन का समापन हुआ।

इस कार्यक्रम के आयोजक ओमप्रकाश पांडे (झोरिया वाले) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरारी लाल शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन नंदकिशोर शर्मा ने किया।

इस अवसर पर महादेव नेताजी, राममूर्ति, प्रधान उदयवीर, दुर्गा प्रसाद श्रीभाड़ा, महादेव प्रसाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 
 
Previous News

वृंदावन में बनेगा रोपवे, 4500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी होंगे तैनात; सीएम योगी ने दिए बड़े निर्देश

Next News

सावन में कांवड़ मार्गों से मांस की दुकानें हटाने की मांग, अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना ने सौंपा ज्ञापन