Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गौ हत्या बंदी की मांग को लेकर वृंदावन में भव्य परिक्रमा, 27 अप्रैल को देशव्यापी ज्ञापन

वृंदावन में भारत को गौ हत्या के कलंक से मुक्त कराने और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत गौ भक्तों ने भव्य परिक्रमा यात्रा निकाली। यह यात्रा माता जी गौशाला के महासचिव एवं जिला प्रभारी ब्रजदास जी महाराज (सुनील भैया) के नेतृत्व में संपन्न हुई।

अभियान के प्रथम चरण में गौ रक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने, गौचर भूमि को मुक्त कराने और पृथक गौ मंत्रालय की स्थापना की मांग को लेकर घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आगामी 27 अप्रैल को मथुरा सहित देश की सभी तहसीलों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर जनभावनाओं से अवगत कराया जाएगा।

Previous News

थराली में दूषित पानी की सप्लाई से हड़कंप, बीमार होने को मजबूर लोग

Next News

मथुरा में नशेड़ी युवकों का खौफनाक स्टंट, युवती की क्रेटा कार को मारी जोरदार टक्कर