Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 26 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बीजेपी प्रदेश महामंत्री बनने पर विधायक राजेश चौधरी का आज होगा भव्य अभिनंदन समारोह

माँट विधानसभा से भाजपा विधायक राजेश चौधरी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर आज मथुरा में भव्य आशीर्वाद एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा माँट विधानसभा के विधायक राजेश चौधरी को पार्टी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में मथुरा में आशीर्वाद एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है।

यह समारोह रविवार, 26 जुलाई 2026 को सायं 7:00 बजे ओम पैराडाइज, मसानी लिंक रोड, मथुरा में आयोजित होगा।

भारतीय जनता पार्टी जिला मथुरा एवं महानगर मथुरा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहेंगे। समारोह के माध्यम से विधायक राजेश चौधरी का सम्मान किया जाएगा तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी जाएंगी।

कार्यक्रम के समापन के बाद सभी आमंत्रित अतिथियों के लिए स्नेह-भोज की भी व्यवस्था की गई है। भाजपा जिला एवं महानगर इकाई ने सभी पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

Previous News

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: STP टैंक में दम घुटने से सफाईकर्मी और सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Next News

मथुरा: भाजपा कार्यालय के बगल में बदहाली! जलभराव के विरोध में लोगों ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल