Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 25 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिल्ली के वसंत कुंज में दर्दनाक हादसा: नाले में गिरी कार, सेना अधिकारी के 20 वर्षीय बेटे की मौत, महिला मित्र घायल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक अधिकारी के 20 वर्षीय बेटे यशवेंद्र की मौत हो गई। जिस कार में वह सवार थे, वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे में उनकी महिला मित्र घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसा नांगल देवात रेड लाइट के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर फिसलन होने के कारण कार मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और सीधे नाले में पलट गई। दुर्घटना के समय कार में यशवेंद्र और उनकी महिला मित्र सवार थे। दोनों अमेरिका के एक ही शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई कर रहे थे और भारत आए हुए थे।

यशवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी महिला मित्र का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे का रेस्क्यू वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस और बचाव दल नाले में गिरी कार से घायल युवती को बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

Next News

मथुरा के विद्यापीठ पाठशाला में मॉक ड्रिल  छात्राओं क अग्नि सुरक्षा के टिप्स