Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 25 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: गोवर्धन में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, एक श्रद्धालु की मौत, आधा दर्जन घायल

मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोवर्धन की परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 40 वर्षीय डालचंद, निवासी बरेली, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बरेली से करीब एक दर्जन श्रद्धालु गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने आए थे। परिक्रमा पूरी कर लौटते समय उनका टेंपो हादसे का शिकार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

डालचंद की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घायलों का उपचार जारी है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Previous News

रमणरेती आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, 28 से 31 जुलाई तक होगा गुरु-शिष्य मिलन

Next News

आगरा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, शिक्षक कैशलेस योजना का भी होगा शुभारंभ