Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 24 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना बचाओ आंदोलन को मिली सफलता, आश्वासन के बाद दीपक शर्मा ने 6 दिन का अनशन किया समाप्त

वृंदावन। यमुना नदी में गिर रहे गंदे नालों को रोकने की मांग को लेकर बिहार घाट पर पिछले छह दिनों से अनशन पर बैठे समाजसेवी दीपक शर्मा ने शुक्रवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद उन्होंने आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया।

धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा और एसडीएम राजकुमार चौधरी ने दीपक शर्मा से वार्ता की और उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने माना कि उठाए गए अधिकांश मुद्दे जनहित और यमुना संरक्षण से जुड़े हैं तथा इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव है, उन पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं, यमुना में गिर रहे नालों की टैपिंग जैसे दीर्घकालिक और बड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक कर ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।

अनशन समाप्त होने के बाद समाजसेवी दीपक शर्मा ने उम्मीद जताई कि प्रशासन अपने आश्वासन पर अमल करेगा और यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने भी प्रशासन के इस आश्वासन का स्वागत करते हुए समयबद्ध कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

Previous News

कान्हाजी का झूला समेत चोरी का सामान 24 घंटे में मंदिर चोरी का खुलासा, तालिब, आबिद और गुलबहार गिरफ्तार,

Next News

दूरबीन से ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत, दूसरे ऑपरेशन के बाद गई महिला की जान