Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 24 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
50 लाख की रंगदारी केस में हिंदू रक्षा दल का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 50 लाख रुपये की रंगदारी और लूट के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए हिंदू रक्षा दल के युवा जिलाध्यक्ष हेमंत शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी और उसके साथियों ने दिल्ली के सीलमपुर निवासी कबाड़ी कारोबारी जफर की स्क्रैप से भरी बोलेरो पिकअप को हाईवे पर रोक लिया और चालक व परिचालक को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

पुलिस का कहना है कि धमकी के बाद पीड़ित पक्ष ने 9 लाख रुपये आरोपियों को दिए, जिसके बाद चालक और परिचालक को छोड़ा गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रंगदारी की रकम में से 50 हजार रुपये नकद, लूटी गई महिंद्रा बोलेरो और विद्युत केबल बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने कई साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 
 
Previous News

मथुरा में 85 लाख की सोने की लूट! दिल्ली हाईवे पर व्यापारी के कर्मचारी को बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना

Next News

समाजसेवी को कार ने मारी टक्कर, सीसीटीवी में नंबर होने के बावजूद अज्ञात में दर्ज हुई FIR