Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 24 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गुजरात में बाढ़ का कहर, वलसाड-नवसारी में हेलीकॉप्टर से किया गया लोगों का रेस्क्यू

गुजरात में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने दक्षिण गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। कई गांव और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग पानी के बीच फंस गए। हालात गंभीर होने पर प्रशासन ने भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) के हेलीकॉप्टर की मदद से बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

वलसाड जिले के वापी के सलवाव इलाके में एक युवक बाढ़ के पानी से बचने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया था और करीब 24 घंटे तक वहीं फंसा रहा। सूचना मिलने पर दमन कोस्ट गार्ड के हेलीकॉप्टर की मदद से एयर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

वहीं नवसारी जिले के गणदेवी तालुका के मेन्धर भाट गांव में झींगा तालाब पर काम करने वाले 30 से अधिक मजदूर पिछले 24 घंटे से एक कच्चे शेड की छत पर फंसे हुए थे। चारों ओर पानी भर जाने के कारण वे बाहर नहीं निकल पा रहे थे। मजदूरों की मदद की गुहार के बाद प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के चलते कई इलाके अब भी जलमग्न हैं और राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें तथा बिना जरूरी काम के यात्रा न करें।

 
 
Previous News

गोवर्धन: माँ मंशा देवी मंदिर विवाद गहराया, महिला पुजारी SSP दफ्तर पहुंचीं, निष्पक्ष जांच की मांग

Next News

केन-बेतवा परियोजना: 18 दिन बाद अमित भटनागर ने खत्म किया अनशन, मां के आग्रह पर लिया फैसला