Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 24 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे अलर्ट, मथुरा जंक्शन पर 450 पुलिसकर्मी तैनात

मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर शासन और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ट्रेनों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ पूरी तरह मुस्तैद है।

इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग आगरा अनिल कुमार झा और क्षेत्राधिकारी जीआरपी राजेश दीक्षित मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक रेलवे अनिल कुमार झा ने बताया कि 24 जुलाई से 30 जुलाई तक मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ रहने की संभावना है। इसे देखते हुए मथुरा जंक्शन सहित रेलवे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को दो जोन में विभाजित किया गया है, जहां हर गतिविधि पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस सामान पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों का उद्देश्य है कि मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

Previous News

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कल दोपहर तक का समय मांगा', CJP का बड़ा दावा

Next News

मुड़िया पूर्णिमा मेले के दूसरे दिन भी फर्राटे से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, निगम ने उड़ाई अतिक्रमणकारियों की नींद