Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू चढूनी का प्रदर्शन, गोवर्धन के दतिया बिजली घर पर किसानों का धरना

गोवर्धन। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट / प्रीपेड बिजली मीटरों के विरोध में बुधवार को गोवर्धन क्षेत्र के दतिया बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने किया।

प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। उनका कहना है कि रिचार्ज करने के बावजूद कई बार बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गुस्साए किसानों ने विरोध जताते हुए कुछ स्थानों से स्मार्ट मीटर खुद ही उतारकर बिजली घर परिसर में जमा कर दिए। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ को मौके पर बैठाकर अपनी समस्याएं सुनाईं और अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।

धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए रतन सिंह पहलवान ने कहा कि सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन अब स्मार्ट मीटर थोपकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

बिजली विभाग के एसडीओ ने किसानों को आश्वासन दिया कि मीटरों की जांच कराई जाएगी और आवश्यक होने पर उन्हें पोस्टपेड प्रणाली में बदला जाएगा। साथ ही, उचित बिल ही वसूला जाएगा। यह प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू करने की बात कही गई है। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव सतीश चंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीदास सहित कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो 25 मई को सभी बिजली घरों पर व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Previous News

घर के बाहर सो रहे शख्स की संदिग्ध मौत, चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप

Next News

कोसी नगर पालिका का बड़ा एक्शन: शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, हड़कंप