Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शादी से किया इनकार, तो बन गया हैवान! PG में घुसकर फार्मेसी छात्रा की चाकू मारकर हत्या

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम सामने आया है। 19 वर्षीय फार्मेसी छात्रा की उसके पीजी में घुसकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने आरोपी के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची।

जांच में सामने आया कि आरोपी रायपुर से चाकू लेकर भिलाई पहुंचा, पहले छात्रा की लोकेशन जुटाई और एक दिन तक रेकी की। इसके बाद वह पीजी में घुसा, पहले गला दबाने की कोशिश की और फिर चाकू से कई वार कर दिए। पूरी वारदात महज चार मिनट में अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

 
 
Previous News

मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू होते ही नगर निगम सख्त, गोवर्धन चौराहे से हटाया अतिक्रमण

Next News

अनंतनाग आतंकी हमले के बाद बड़ा एक्शन! दो लश्कर आतंकियों के घर जमींदोज