Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
25 जुलाई को होगा 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा' कार्यक्रम, युवाओं को किया जाएगा जागरूक

मथुरा। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 25 जुलाई को मथुरा में "विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम (VBYCP) के अंतर्गत आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सहयोग से किशोरी रमण स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मथुरा में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और राष्ट्र निर्माण में सहभागी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए किशोरी रमण स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होकर "नशा मुक्त भारत – विकसित भारत" के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील की।

Previous News

मांट तहसील पर कांग्रेस का हल्ला बोल, महंगाई और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन

Next News

ब्राइट सेल टेक्नोलॉजीज के नए कार्यालय का शुभारंभ, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प