Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोसीकलां में गौ तस्करों का दुस्साहस: चौकीदार की कनपटी पर तमंचा रख गौशाला से 10-12 गौवंश ले गए

मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव ऐंच स्थित अस्थायी गौशाला में बुधवार देर रात गौ तस्करों ने हथियारों के बल पर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रात करीब 1 बजे 5 से 6 अज्ञात बदमाश गौशाला में घुस आए और वहां ड्यूटी पर तैनात चौकीदार महाराज सोरन दास को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया।

चौकीदार के अनुसार, बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा रखकर धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद आरोपी 10 से 12 गौवंश वाहन में लादकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोसीकलां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्राम प्रधान हरिपाल सिंह ने घटना को कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

शाहपुर चौकी प्रभारी विनीत नेहरा ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस गौशाला और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों और उनके वाहन की पहचान की जा सके। साथ ही सर्विलांस की मदद से भी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का मानना है कि वारदात के पीछे किसी सक्रिय गौ तस्कर गिरोह का हाथ हो सकता है। उल्लेखनीय है कि कोसीकलां और मेवात सीमा से सटे क्षेत्र में पहले भी गौ तस्करी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Previous News

ऑनलाइन पेमेंट में देरी पर पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Next News

तीन माह से वेतन न मिलने पर एमवीयू कर्मचारियों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन