Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पत्नी का शव संदूक में छिपाकर 4 दिन तक घर में रहा पति, बदबू आने पर खुला खौफनाक राज

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला का शव घर में रखे संदूक से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर शव को संदूक में छिपा दिया और चार दिन तक उसी घर में रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी।

पुलिस के अनुसार, घटना झुंझुनूं जिले के अगवाना खुर्द गांव की है। मृतका की पहचान सुलोचना (34) के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति कृष्ण कुमार जाट (40) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को संदूक में छिपा दिया ताकि किसी को घटना की भनक न लगे।

चार दिन बाद घर से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदूक खोलने पर महिला का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे कीकार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पति से पूछताछ जारी है और हत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Previous News

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, छाता विधानसभा के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र

Next News

गोवर्धन भाजपा सम्मेलन में राष्ट्रगान रोकने का वीडियो वायरल, भाजपा बोली- ऑपरेटर की तकनीकी गलती