Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाथरस में डायल-112 की PRB हादसे का शिकार, टायर निकलने से वाहन पलटा, तीन पुलिसकर्मी घायल

हाथरस में डायल-112 की पीआरबी उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब सूचना पर कार्रवाई के लिए जा रही पुलिस गाड़ी का अचानक टायर निकल गया। वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गड्ढे में जा गिरा, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को डायल-112 की पीआरबी-6842 सड़क हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम किसी सूचना पर कार्रवाई के लिए जा रही थी। तभी गांव भूसके नगला के पास अचानक वाहन का टायर निकल गया, जिससे पीआरबी अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे में पीआरबी पर तैनात पुलिसकर्मी सोनिया पाठक, स्वदेश यादव और अरविंद कुमार घायल हो गए।

इसी दौरान पीछे से आ रहे एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने तत्परता दिखाते हुए अपनी सरकारी गाड़ी रोकी और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों पुलिसकर्मियों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत हाथरस के बागला जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में तीनों घायलों का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का टायर निकलना बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया और यातायात को सामान्य कराया।

Previous News

मथुरा कोर्ट परिसर में नाबालिग से कथित फर्जी शादी का मामला, मुस्लिम युवक समेत कई लोग पुलिस हिरासत में

Next News

चंदौली में कोबरा के डसने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, पूरी घटना CCTV में कैद