Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, रिहाई के बाद पार्टी ने खत्म कराया धरना

दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में प्रदेशभर में सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मथुरा में भी सदर तहसील परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, अखिलेश यादव की रिहाई के बाद पार्टी ने प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की।

दिल्ली में अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा के सदर तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और पार्टी नेताओं ने कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया।

प्रदर्शन के दौरान सदर एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया ने सपा नेताओं से वार्ता कर उनकी बात सुनी और ज्ञापन भी प्राप्त किया।

इसी बीच समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस ने अखिलेश यादव को रिहा कर दिया है। इसके बाद पार्टी ने सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की।

हालांकि, पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों के अधिकारों और युवाओं के मुद्दों पर उसकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी और जनहित के सवालों पर आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Previous News

अयोध्या में आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक, नए ट्रस्टी और महासचिव की नियुक्ति समेत कई बड़े फैसलों पर होगी चर्चा

Next News

सीतापुर में चोरों का आतंक! घर से 5 लाख के जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर फरार