Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुड़िया पूर्णिमा से पहले गिरिराज परिक्रमा मार्ग, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कच्चे रास्तों पर डाली जा रही मिट्टी

गोवर्धन। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के महापर्व मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर गिरिराज धाम गोवर्धन में तैयारियां तेज़ हो गई हैं। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसी क्रम में गिरिराज परिक्रमा के कच्चे मार्गों पर मिट्टी डलवाकर रास्तों को समतल किया जा रहा है, ताकि वर्षा के मौसम में कीचड़ की समस्या न हो और श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के सात कोस की परिक्रमा कर सकें।

हर वर्ष मुड़िया पूर्णिमा के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गिरिराज महाराज के दर्शन और परिक्रमा के लिए गोवर्धन पहुंचते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन परिक्रमा मार्ग को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। जहां-जहां कच्चे रास्ते हैं, वहां मिट्टी डालकर उन्हें मजबूत और समतल बनाया जा रहा है।

एसडीएम सुशील कुमार ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेले की सभी तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर कराई जा रही हैं। परिक्रमा मार्ग के कच्चे हिस्सों पर मिट्टी डलवाने का कार्य तेजी से जारी है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

Previous News

हिमाचल में रेड अलर्ट, भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद

Next News

अयोध्या में आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक, नए ट्रस्टी और महासचिव की नियुक्ति समेत कई बड़े फैसलों पर होगी चर्चा