Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लिव-इन विवाद में महिला की हत्या का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, शव नाले में फेंका गया था

फरीदाबाद के कबूलपुर इलाके में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मृतका अनीता 15 अप्रैल को घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। 17 अप्रैल को उसका शव गंदे नाले से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी ब्रहमजीत की अनीता से करीब डेढ़ साल पहले जान-पहचान हुई थी, जो धीरे-धीरे लिव-इन संबंधों में बदल गई थी। बाद में ब्रहमजीत ने शादी कर ली और अनीता से दूरी बनाने लगा, लेकिन अनीता उस पर लगातार मिलने का दबाव बना रही थी।

इसी दबाव और विवाद से परेशान होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची। योजना के तहत उसे बहाने से सुनसान जगह पर बुलाया गया, जहां उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया। इस वारदात में आरोपी के पिता जगविंद्र ने भी उसका साथ दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Previous News

जूते के शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Next News

आगरा में पर्यटकों का भव्य स्वागत: ‘मिशन शक्ति’ और ‘ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट’ के तहत ताजमहल भ्रमण बना यादगार