Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव

त्रिपुरा से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनका शव अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में मिला। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अधिकारियों ने अभी अंतिम निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को डीजीपी अनुराग धनखड़ अपने कार्यालय में मृत पाए गए। उन्हें तत्काल जीबी पंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मुख्यालय को सील कर दिया गया और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।

अनुराग धनखड़ 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और मई 2025 में त्रिपुरा के डीजीपी बने थे। उनकी अचानक हुई मौत से पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर है। फिलहाल जांच एजेंसियां सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही हैं।

Previous News

वैष्णो देवी भवन के पास अश्लील हरकत पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Next News

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से 17 की मौत... 8 लोग अब भी लापता