मथुरा पुलिस ने थाना गोवर्धन क्षेत्र में फर्जी बैनामा कर 75 लाख रुपये की ठगी के मामले में जारी प्रेस नोट को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को दो अभियुक्तों (मुख्य आरोपी और बिचौलिया) की गिरफ्तारी के संबंध में जारी प्रेस नोट में तकनीकी त्रुटि के कारण मुख्य आरोपियों के स्थान पर किसी अन्य मामले के अभियुक्तों की तस्वीरें संलग्न हो गई थीं।
त्रुटि का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने वास्तविक मुख्य अभियुक्तों की सही तस्वीरें जारी कर दी हैं। साथ ही सभी पत्रकारों और मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया गया है कि पहले जारी की गई गलत तस्वीरों के स्थान पर नई और सही तस्वीरों का ही उपयोग करें।
पुलिस ने इस अनजाने में हुई तकनीकी त्रुटि पर खेद व्यक्त करते हुए मीडिया से सहयोग की अपील की है।