Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बछड़े को बचाने कुएं में उतरे 4 लोग, जहरीली गैस ने ली जान... झज्जर में दर्दनाक हादसा एंकर:

हरियाणा के झज्जर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक बछड़े को बचाने के लिए कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। एक-दूसरे की जान बचाने की कोशिश में चारों अपनी जिंदगी हार बैठे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह हादसा झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में हुआ। जानकारी के मुताबिक एक बछड़ा पुराने कुएं में गिर गया था। उसे बचाने के लिए सबसे पहले एक व्यक्ति कुएं में उतरा, लेकिन वह बाहर नहीं निकल सका। इसके बाद उसे बचाने के लिए तीन अन्य लोग भी एक-एक कर कुएं में उतर गए।

कुएं के अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण चारों लोगों का दम घुट गया और वे बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चारों को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान दलबीर, नरेंद्र, मोनू और रामे के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस जमा होने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पुराने और बंद पड़े कुओं में बिना सुरक्षा उपकरणों के उतरना कितना खतरनाक हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से ऐसे स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

Previous News

मथुरा में ट्रेन की चपेट में आने से पुस्तक विक्रेता की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

Next News

मथुरा: मगोर्रा पुलिस ने 11 साल पुराने मामले में 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार