Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 19 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लखनऊ में एक 4 वर्षीय नर्सरी की छात्रा (बच्ची) के साथ स्कूल वैन चालक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने न सिर्फ इंसानियत को शर्मसार किया है, बल्कि हर माता-पिता के दिल में खौफ पैदा कर दिया है। अपने मासूम बच्चों को सुरक्षित समझकर स्कूल भेजने वाले अभिभावकों के भरोसे को एक दरिंदे ने तार-तार कर दिया। यहाँ एक स्कूल वैन के ड्राइवर ने नर्सरी में पढ़ने वाली मात्र 4 साल की अबोध बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की।

मिली जानकारी के मुताबिक, रोज़ाना की तरह मासूम बच्ची स्कूल गई थी। छुट्टी होने के बाद जब वह स्कूल वैन से घर लौट रही थी, तभी वैन के ड्राइवर गिरीश मिश्रा ने इंसानियत को ताक पर रखकर बच्ची के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास  किया।

मासूम बच्ची जब घर पहुँची तो उसकी हालत बेहद खराब थी। परिजनों को जब इस बात का अहसास हुआ और बच्ची ने अपनी तोतली आवाज़ में आपबीती बताई, तो माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। बच्ची की हालत अभी स्थिर लेकिन गंभीर बताई जा रही है।

Previous News

आगरा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने कब्जों पर की कार्रवाई

Next News

सरकार बोली - वांगचुक की किडनी खराब हो सकती थी - उन्हें इलाज की जरूरत - प्राइवेट हॉस्पिटल भेजने की मांग