Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 19 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तोते की तलाश में मालिक ने रखा ₹1 लाख का इनाम, लौटाने वाले को मिलेगा नकद पुरस्कार

आगरा। आगरा में एक पालतू तोते के लापता होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने पालतू तोते के गुम होने से परेशान परिवार ने उसे सुरक्षित वापस लाने वाले व्यक्ति के लिए ₹1 लाख के इनाम की घोषणा की है। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, आगरा की कान्हा जी रेजिडेंसी में रहने वाले सुनील कुमार सिंह का पालतू तोता अचानक उड़ गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने लोगों से मदद की अपील करते हुए उसे सुरक्षित लौटाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी।

परिवार का कहना है कि यह तोता उनके लिए केवल एक पालतू पक्षी नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य है। उसके गुम होने से सभी बेहद भावुक और परेशान हैं। इसी वजह से उसकी सुरक्षित वापसी के लिए यह इनाम घोषित किया गया है।

परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल संपर्क करें, ताकि उसे सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।

Previous News

'हम सब ने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है'— डीएम, डीआईजी और एसएसपी ने संभाली स्वच्छता अभियान की कमान

Next News

बीमार रिश्तेदार से मिलने जा रहे मां-बेटा सड़क हादसे में घायल, महिला की हालत गंभीर