Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रयागराज में संगम स्नान के बाद लेटे हनुमान मंदिर पहुंचे बागेश्वर सरकार, हिंदू राष्ट्र की कामना की

प्रयागराज की पवित्र संगम नगरी में त्रिवेणी तट पर स्नान करने के बाद बागेश्वर सरकार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लेटे हनुमान मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान के चरणों में देश को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने की प्रार्थना अर्पित की।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने संदेश में कहा कि जिस तरह त्रिवेणी संगम पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का मिलन होता है, उसी प्रकार सनातन समाज को भी जात-पात, भाषा और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए। उन्होंने समाज में एकता, समरसता और धार्मिक जागरूकता पर जोर दिया।

उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे और दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा।

Previous News

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, भगदड़ में कार पलटी—एक युवक घायल

Next News

महोबा में सनसनी: पत्नी, बच्चों और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, नाले में फेंका शव