Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बर्थडे पार्टी से लौट रही युवती को पूर्व प्रेमी ने मारी गोली, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बर्थडे पार्टी से अपनी सहेली के साथ घर लौट रही शाहीन नाम की युवती को उसके पूर्व प्रेमी कैफ ने रास्ते में रोक लिया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर तमंचे से गोली चला दी। गोली युवती के कान के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी कैफ मौके से फरार हो गया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता के बीच पहले प्रेम संबंध थे। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Previous News

मगरमच्छ ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया निवाला, नदी से बरामद हुआ शव

Next News

गुरुग्राम में वॉटर माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कौशल चौधरी गैंग के 8 गुर्गे गिरफ्तार